फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सोत नदी पुल से गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ले जाने पर रोक, किसानों में आक्रोश

Thu, 21 Nov 2024 03:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने 12 सूत्री मांगों को लेकर एडीएम प्रशासन अरुण कुमार और एसडीएम राशि कृष्णा को ज्ञापन सौंपा। इसमें किसानों को बिल्सी इस्लामनगर मार्ग पर सोत नदी के पुल से गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जाने पर रोक लगाई जाने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसील में धरना दिया। किसान नेताओं ने कहा कि प्रशासन ने किसानों को पेराई सत्र में परेशान करने के लिए पुल की हालत दयनीय बताकर अवरोधक लगा दिए। मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव ने पुल को खोले जाने अथवा वैकल्पिक मार्ग तत्काल बनाकर देने की मांग की। किसानों ने एडीएम से तहसील क्षेत्र की रियल टाइम खतौनी में गड़बड़ी की भी शिकायत की। इस दौरान कृष्ण अवतार, पप्पू प्रधान, सोपाली यादव, बलवंत यादव, दलवीर सिंह, चरण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें