फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लक्ष्मण शक्ति व मेघनाद वध की लीला का हुआ मंचन

विज्ञापन
उसावां के रामलीला में मेघनाद वध का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
उसावां। कस्बे की सब्जी मंडी में चल रही रामलीला में बुधवार की रात लक्ष्मण शक्ति और मेघनाद वध की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन


रामलीला मंचन में दर्शाया गया कि हनुमानजी लंका दहन कर वापस भगवान राम के पास आते हैं और उन्हें रावण की लंका में सीता के होने की बात बताते हैं। इस पर राम-लक्ष्मण लंका पर चढ़ाई करने का निर्णय लेते हैं। युद्ध के लिए राम-रावण की सेना आमने-सामने खड़ी होती है। लक्ष्मण के साथ रावण के पुत्र मेघनाद का भीषण युद्ध होता है। दोनों महारथी हार मानने को तैयार नहीं थे। इस पर मेघनाद ने शक्ति बाण का प्रयोग कर लक्ष्मण को मूर्छित कर दिया। इसके बाद हनुमानजी संजीवनी लाते हैं, फिर से हुए युद्ध में लक्ष्मण मेघनाद का वध कर देते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें