बदायूं। आधुनिक भारत के निर्माता और स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बालदिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाया गया। स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
सर सैयद पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा विजयी प्रतिभागियों को प्रतीक चिह्न प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि एमओआईसी डॉ. इमरान हसन सिद्दीकी ने पुुरस्कार बांटे। विशिष्ट अतिथि एसआई राजवीर सिंह, प्रबंधक दूल्हे हसन फराज, शेख हादिया, इकरा, नौमान, सुलेख में आशिया, आतिफ, नेहा मौजूद रही। इधर, हिंदुस्तान मॉडर्न पब्लिक स्कूल ककराला में प्रबंधक मुस्लिम खान ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।
रुदायन के नेहरू इंटर कॉलेज में भी बाल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि देहरादून यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर व प्रसिद्ध कवि डॉ. नितिन कुमार सबरंग ने हाईस्कूल में गणित व विज्ञान विषय में सर्वाधिक अंक लाने वाले छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। प्रधानाचार्य आलोक कुमार, वरिष्ठ शिक्षक हरिशंकर त्रिपाठी, ब्रजकिशोर, आदेश शर्मा, शराफत समीर, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
वहीं ‘चाइल्ड लाइन से दोस्ती’ सप्ताह कार्यक्रम के तहत कोऑर्डिनेटर कमल शर्मा के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।। इस मौके पर रचना सिंह, दुर्वेश शर्मा, राहिबा खान, शाहरुख खान मौजूद रहे। श्रमिक समाज शिक्षा संस्थान की ओर से संचालित चाइल्ड लाइन सब सेंटर म्याऊ के तत्वावधान में भी कार्यक्रम मनाया गया। इस मौके पर सुरेश चंद्र, महेंद्र सिंह, लाल कुंवरवती, भीमसेन भारती, शिवकुमार शर्मा, अनगपाल मौजूद रहे।
बदायूं यूथ ने मीरा सराय व शेखूपुर बस्ती में बच्चों व उनके अभिभावकों के साथ समय बिताया। इस मौके पर राजकुमार पाल, महेंद्र पाल सिंह, खालिद अहमद, सलीमउद्दीन, दीबा हसीब मौजूद रहे।
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रोहान स्थित ओम नम:शिवाय डॉ. बीपी सिंह सोलंकी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजवीर सिंह सोलंकी ने नेहरू जी के बारे में विस्तार से बताया। कई कार्यक्रम हुए। इस मौके पर वीर बहादुर सिंह, अवधेश कुमार यादव, विनय शंखधार, रूपम सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद