हेलीकॉप्टर से रवाना होने से पहले डॉ. सरताज हुसैन
- फोटो : अमर उजाला
यहां उझानी थाना क्षेत्र के गांव ननखेड़ा में एक डॉक्टर ने अपने बचपन का सपना पूरा किया है। डॉ. सरताज हुसैन अपनी शादी में दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लाने के लिए रवाना हो गए हैं।
उझानी थाना क्षेत्र के ननखेड़ा गांव में डॉ. सरताज हुसैन बदायूं में प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। वे एक संपन्न परिवार से आते हैं तो उनका सपना था कि वह दुल्हन लेने हेलीकॉप्टर से जाएं। उन्होंने इसके लिए प्रशासन से अनुमति मांगी थी। रविवार को अनुमति मिलने के बाद उन्होंने ऐसा कर दिखाया। ननाखेड़ा से हेलीकॉप्टर में बैठकर वह बदायूं के लिए रवाना हो गए हैं, जहां से वह अपनी पत्नी को हेलीकॉप्टर से लाएंगे।