सहसवान में छापे जा रहे थे नकली नोट
दिल्ली की स्पेशल सेल टीम ने 31 दिसंबर को बदायूं के तीन युवकों को 50 लाख के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। उन्होंने पूछताछ में बताया था कि दानिश सहसवान के चौकी नंबर चार इलाके में एक निजी अस्पताल चलाता था। उसकी ऊपरी मंजिल पर नोट बनाने का काम चल रहा था। इस धंधे में दानिश, आसिफ, सरताज और यासीन शामिल था। यासीन सभी लोगों को सुविधाएं मुहैया कराता था।
दिल्ली की स्पेशल सेल टीम ने जो लैपटॉप और प्रिंटर आदि बरामद किया था, वह भी यासीन का ही था। एक जनवरी को स्पेशल सेल टीम आसिफ नाम के आरोपी को लेकर बदायूं आई थी। तब यासीन के घर पर दबिश दी गई थी लेकिन आरोपी भाग गए थे।
नकली नोट देकर रुपये ट्रांसफर कराने वालों पर एफआईआर
जरीफनगर थाना पुलिस ने नकली नोट देकर रुपये ट्रांसफर कराने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि ग्राम सिरसा खुर्द निवासी अमित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। उसका कहना है कि कुछ लोग उसके जनसेवा केंद्र पर आए थे। वह 11 हजार के नकली नोट देकर उसकी मां से अपने खाते में रुपये ट्रांसफर करवा कर चले गए थे। इसमें पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।