फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बनाए रहीं ककोड़ा मेले से दूरी

विज्ञापन
बदायूं की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव की फेसबुक बॉल पर पोस्ट फोटो। - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिला पंचायत की ओर से आयोजित होने वालामेला ककोड़ा समापन के करीब है। झंडी पूजन से लेकर मेला के उद्घाटन तक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव मेला ककोड़ा से दूरी बनाए रहीं। अब उनकी फेसबुक पर की गई पोस्ट जिले में चर्चा का विषय बनी है।
विज्ञापन

दरअसल, जितेंद्र यादव और पूनम यादव दोनों ही बाहुबली डीपी यादव के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। जितेंद्र यादव डीपी यादव के भतीजे और पूनम यादव उनकी सलहज हैं। पूनम यादव के साथ ही जितेंद्र यादव भी सहसवान विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट के दावेदार हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहसवान में जनसभा के दौरान दोनों लोगों ने उनसे अलग-अलग मुलाकात की थी। इसके बाद पूनम यादव, वर्षा यादव और जितेंद्र यादव में दूरी की खबरें राजनीतिक गलियारों में आने लगीं।
इस बीच पूनम यादव ने ककोड़ा मेले से भी दूरी बना ली। मेला उद्घाटन के लिए 18 नवंबर को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव हेलीकॉप्टर से आए थे। उद्घाटन कार्यक्रम में पूनम यादव नहीं पहुंचीं। रविवार को पूनम यादव ने अपने पूनम भारत यादव नाम के फेसबुक अकाउंट पर कई फोटो पोस्ट कर कुछ लाइनें लिखीं हैं। यह फोटो पूनम यादव के बतौर जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यकाल के दौरान के हैं। वह अपने पति पूर्व एमएलसी भारत सिंह यादव के साथ मेला का उदघाटन कर रही हैं। कई फोटो में जितेंद्र यादव भी उनके साथ दिख रहे हैं। पूनम यादव की फेसबुक वॉल पर इस पोस्ट ने सहसवान विधानसभा सीट और डीपी यादव परिवार को लेकर कई चर्चाओं को बल दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें