फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: इस्लामनगर में शक्की पति ने पत्नी को चाकू गोदकर मार डाला, फिर थाने में जाकर कर दिया समर्पण

Sun, 06 Feb 2022 03:33 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं

सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था और उसे दूसरों के घर पर काम करने से मना करता था। इसी बात पर उनमें लड़ाई होती रहती थी।
विज्ञापन
चाकू से गोदकर हत्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला के इस्लामनगर कस्बे में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी मनोज बाल्मीकि का रविवार को उसकी पत्नी पिंकी (43) से झगड़ा हो गया था। उनमें झगड़ा हो गया और वे लड़ते-लड़ते सड़क तक पहुंच गए। यहां उसने अपनी पत्नी के पेट पर ताबड़तोड़ चाकू से हमले कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था और उसे दूसरों के घर पर काम करने से मना करता था। इसी बात पर उनमें लड़ाई होती रहती थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें