फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा समर्थकों ने मनाया जश्न, जुलूस निकाला और झूमकर नाचे

विज्ञापन
बिसौली में बुलडोजर पर बैठकर जश्न मनाते भाजपाई। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिले में नए चुने गए छह विधायकों ने पहला दिन पूजा पाठ और परिवार के साथ मनाया। काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनके घर जाकर उनका स्वागत किया। कहीं जुलूस निकाला गया तो कहीं ढोल नगाड़ों पर डांस किया।
विज्ञापन

महेश गुप्ता के दोबारा विधायक बनने पर कराया सुंदरकांड
प्रदेश के नगर विकास राज्य मंत्री शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के दूसरी बार जीतने पर शहर में कई जगह खुशियां मनाई गईं। महेश गुप्ता परिवार के साथ संभल जिला स्थित गवां में हरिबाबा धाम पहुंचे और अपने गुरु हरिबाबा महाराज की समाधि पर पुष्पार्चन किया। उनके घर पर काफी संख्या में मुस्लिम कार्यकर्ता भी पहुंचे और उन्हें फूलमालाएं पहनाईं।
महेश गुप्ता की जीत की खुशी में कुंवरगांव हनुमान मंदिर पर समाजसेवी उदयवीर सिंह ने सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इसमें नगर के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर यशवीर सिंह, लवी शर्मा, राम शर्मा, शिवम शर्मा, दीपू शंखधार, भोले, गुड्डू गुप्ता, विजय सक्सेना आदि भाजपा समर्थक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को कुंवरगांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर गुलाल उड़ाया। नगर के मुख्य चौराहे पर जमकर डांस किया। कार्यकर्ता केसरिया रंग में डूबे नजर आए। इस मौके पर राम शर्मा, यशवीर सिंह, शिवम शर्मा, गुड्डू गुप्ता, लवी, उदयवीर सिंह, रिंकू कनौजिया, अवनीश गुप्ता, भोले ठाकुर, दीपू पंडित आदि मौजूद रहे।
-
बिल्सी से चुने गए हरीश शाक्य का स्वागत
उझानी (बदायूं)। पहली बार विधायक बने हरीश शाक्य शुक्रवार को यहां पहुंचे। मार्केट में बुलडोजर के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। विधायक ने कहा- बिल्सी क्षेत्र का विकास होगा।
नगर अध्यक्ष अखिल अग्रवाल के निवास पर उन्होंने पार्टी की नीतियों और प्राथमिकताओं पर चर्चा की। रोड शो के दौरान सहकारी क्रय-विक्रय समिति के चेयरमैन किशनचंद्र शर्मा, शंकर गुप्ता, राहुल शंखधार, रोहन शर्मा, जयपाल थरेजा, राजीव गोयल, संजीव गुप्ता, अमित शर्मा, राहुल दुबे, जितेंद्र द्विवेदी, रानी सिंह पुंडीर, मुकेश शर्मा आदि ने उनका स्वागत किया।
बिल्सी। हरीश शाक्य का यहां भी भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ पीयूष शाक्य, शेखर सक्सेना, दीपक गुप्ता, विवेक राठी, नरेंद्र कुमार, नन्हे देवल, मधुप राठी, गौरव गुप्ता, मोहित गुप्ता, लव कुमार आदि मौजूद रहे। इधर, हरीश शाक्य के रिकार्ड मतों से विजयी होने पर नगर की गल्ला मंडी में व्यापारियों ने सवा क्विंटल लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर अरविंद सिंह राठौर, मनोज कुमार गप्पे, जयप्रकाश तोषनीवाल, विभु वार्ष्णेय, लवकुमार वार्ष्णेय, गौरव वार्ष्णेय, आदित्य कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
--
बिसौली : भाजपा की रिकार्ड जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न
बिसौली। भाजपा की रिकार्ड जीत पर भाजपाइयों ने नगर में विजय जुलूस निकाला। चार राज्यों में रिकार्ड जीत से गद्गद भाजपाइयों ने बुलडोजर पर चढ़कर नगर की गलियों में जमकर होली खेली। इधर हिंदु रक्षा सेना की जिलाध्यक्ष दुर्गा वशिष्ठ ने भी भाजपा की प्रचंड जीत पर खुशी जाहिर की।
जुलूस नगर के एमएफ हाईवे से होता हुआ कई गली मोहल्लों से होकर गुजरा तो भाजपा समर्थकों ने भी पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। जुलूस में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख अमित पाठक, वरुण शर्मा, हिमांशु उपाध्याय, गणेश वार्ष्णेय, मनोज टाटा, सरिता वार्ष्णेय, रेशु, विमल भारद्वाज, कृष्णा गुप्ता, कपिल आनंद व शिवम शर्मा आदि भाजपाई शामिल रहे। संवाद
--
शेखूपुर से चुने गए हिमांशु यादव ने लिया गुरु का आशीर्वाद
बिल्सी। गांव बांस बरोलिया स्थित ऋषि आश्रम पर शुक्रवार को शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र से चुने गए हिमांशु यादव ने आकर अपने गुरु महंत उमाशंकर शास्त्री से आशीर्वाद लिया। हिमांशु ने कहा कि जनता ने उन पर विश्वास किया है। इस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उनके साथ उनके पिता आशीष यादव, सुरेश पाल सिंह चौहान, वेदव्यास शर्मा, डॉ. शिव गौड़, गोविंद शर्मा, गुलशन कुमार, पन्नालाल, देव शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
--
आशुतोष मौर्य का स्वागत
बिसौली। बिसौली से चुने गए आशुतोष मौर्य को समर्थकों ने फूलमालाओं से लाद दिया। उनके आवास पर सपाइयों ने जमकर जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर मनोहर सिंह यादव, राहुल यादव भीष्म, गौरव साहनी, शिवांगी साहनी, शहनवाज खां, आकिल अंसारी समेत नगर व क्षेत्र के सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें