बदायूं में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतगणना हो रही है। इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से कार्मिकों की व्यवस्था की गई है। साथ ही हर विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगवाई गई हैं। इन टेबल पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में मतगणना का काम होगा। जिले में सबसे कम बूथ बिल्सी व बदायूं सदर विधानसभा में हैं, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बिल्सी व बदायूं विधानसभा के परिणाम सबसे पहले आ सकते हैं।
विधानसभा चुनाव रिजल्ट: इस लिंक पर मिलेगा हर अपडेट
जिले में आज मतगणना हो रही है। आंकड़ों पर गौर करें तो बिल्सी विधानसभा में कुल 410 बूथ हैं जो अन्य विधानसभा के मुकाबले कम हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बिल्सी विधानसभा के परिणाम पहले आ सकते हैं। वहीं सबसे ज्यादा बूथ सहसवान विधानसभा में 485 हैं। ऐसे में यहां देरी की संभावना जताई जा रही है। बाकी बदायूं विधानसभा के बूथ भी 413 यानि कि बिल्सी के लगभग ही हैं। संभावना है कि बदायूं का परिणाम भी पहले आ जाए। इधर मतगणना को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही थी। मतगणना कराने के लिए प्रत्येक टेबल पर चार कर्मचारियों और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को लगाया है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ईवीएम और वीवीपैट लाने और लेकर वापस ले जाने के लिए लगाया जाएगा। हालांकि मतगणना के दौरान परिसर में प्रत्याशियों के एक-एक एजेंट भी मौजूद रहेंगे। एडीएम वित्त संतोष कुमार वैश्य का कहना है कि पूरी मतगणना सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी ताकि किसी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे।
विधानसभा बूथ राउंड
बदायूं 413 30
शेखूपुर 468 34
बिल्सी 410 30
सहसवान 485 35
दातागंज 482 35
बिसौली 475 34