फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे मजबूत कड़ी होता है पार्टी का कार्यकर्ता

विज्ञापन
बिल्सी में आयोजित सपा की बैठक में हिस्सा लेते कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। बदायूं रोड स्थित सपा नेता ममता शाक्य के कैंप कार्यालय पर बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसमें मिशन-2022 को लेकर संगठन को मजबूत करने एवं चुनाव की तैयारी के साथ मतदान के दिन उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

ममता शाक्य ने कहा कि कार्यकर्ता की पार्टी की सबसे छोटी और मजबूत कड़ी होता है। उसकी मेहनत से ही पार्टी उन्नति करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता डोर-टू-डोर जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कराए गए विकास कार्यों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराएं।
उन्होंने कहा कि भाजपा जनता को गुमराह करने व हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर समाज में कायम भाईचारे को खत्म करना चाहती है। जिसे सपा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर रामविदेश यादव, लोकेंद्र कुमार, आरिफ अंसारी, अजय कुमार, चेतन यादव, दीप सिंह, अरुण कुमार, सचिन यादव, अजीत कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें