फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पॉक्सो एक्ट के आरोपी बाबा को भेजा जेल, धर्मांतरण के पीर की तलाश

विज्ञापन
25 जुलाई के अंक में प्रका​शित खबर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बदायूं। सदर कोतवाली पुलिस ने डेढ़ साल पहले पोती के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी बाबा को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल दिया था। पुलिस अब इसी परिवार से जुड़े धर्मांतरण के आरोपी पप्पन पीर की तलाश में जुट गई है। अमर उजाला में रविवार के अंक में पुलिस की पकड़ से दूर यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण का आरोपी के शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला का आरोप था कि उनकी साढ़े तीन साल की बेटी के साथ उनके ससुर ने साल 2023 में अश्लील हरकत की थी। पुलिस ने ससुर जितेंद्र के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की थी। महिला का आरोप था कि पप्पन पीर ने उसकी ससुराल के लोगों का धर्मांतरण करा दिया है। वह उनपर व उनकी बेटी का भी धर्मांतरण करने का दबाव बनाता रहता था। विरोध करने पर उसके ससुराल वाले मारपीट करते थे। पुलिस ने एक जुलाई को पीर के खिलाफ भी धर्मांतरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सदर कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि धर्मांतरण के आरोपी को तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें