फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रक्तदान कर कारगिल शहीदों को किया नमन

विज्ञापन
जिला अस्पताल में रक्तदान ​शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देते युवा मंच के अध्यक्ष ध्रुव दे - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बदायूं। कारगिल विजय दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल में शनिवार को रक्तदान शिविर लगाया। इस शिविर में 13 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर शहीदों को नमन किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के सहयोग से शिविर आयोजित किया गया।
विज्ञापन

युवा मंच संगठन के अध्यक्ष ध्रुवदेव गुप्ता ने आठ कार्यकर्ताओं का रक्तदान कर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि हर किसी को रक्तदान करना चाहिए। यह पुण्य का काम है। वहीं, शिविर में सबसे पहले जसवीर सिंह ने रक्तदान किया। इसी तरह मोहम्मद आजम व रवि ने पहली बार रक्तदान किया। शिविर फार्मासिस्ट शिवम रस्तोगी, मृत्युंजय चौधरी, सहरोज खान, सतेंद्र यादव, शुगरपाल सिंह, गंगा सिंह वर्मा सहित अन्य ने सहयोग किया।


इन लोगों ने किया रक्तदान
जसवीर सिंह, शिवम मौर्य, राम चौधरी, खालिद खान, मोहम्मद आजम, रवि यादव, संजू, शाहरुख खान, हसनैन, मनोज कुमार, कुशाग्र मौर्य, संजीव कुमार सिंह व एक अन्य ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें