फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिलाध्यक्ष पद के लिए 12 लाख लेन-देन का ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद को लेकर 12 लाख रुपये के लेन-देन का एक विवादित ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने से कांग्रेस खेमे में हड़कंप मच गया। ऑडियो यूथ कांग्रेस नेता शफी अहमद का बताया जा रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

वायरल ऑडियो में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष के कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए 12 लाख के लेनदेन की चर्चा है। इसमें सात लाख प्रदेश प्रभारी, दो लाख पर्यवेक्षक और एक लाख प्रदेश कार्यालय भेजने की बात कही गई है। ऑडियो सामने आते ही संगठन की निष्पक्षता और आंतरिक व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं यूथ कांग्रेस नेता शफी अहमद ने ऑडियो को फर्जी और साजिश करार दिया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी और वरिष्ठ नेताओं की छवि धूमिल करने की कोशिश है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर ऑडियो की जांच और कार्रवाई की मांग की है। वहीं पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने बताया कि पार्टी की छवि को धूमिल करने के लिए एआई का बनाया हुआ ऑडियो वायरल कराया गया है। इसके लिए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें