बदायूं में शुक्रवार दोपहर न्यायालय में सरेंडर करने आए आरोपी को पुलिस ने जबरन कोर्ट गेट से ले जाने की कोशिश की। आरोपी बिलारी निवासी इमरान के खिलाफ सहसवान कोतवाली में मुठभेड़ की एफआईआर दर्ज है। पुलिस ने उसे फरार होने वालों में मुजरिम दिखाया था।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर आरोपी कोर्ट के अंदर दाखिल होने जा रहा था कि सिविल ड्रेस में लगी पुलिस उसे काफी दूर तक घसीट ले गई। यह देखकर अधिवक्ता पुलिस से भिड़ गए और आरोपी को छुड़ाकर कोर्ट में पेश कर दिया। अधिवक्ता ने पुलिस के खिलाफ तहरीर दी है।