फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं : चोरों ने रोकने पर तमंचे की बट से किया हमला, तोड़ा हाथ, चंद मिनट में लादकर ले गए भैंस

Sun, 06 Mar 2022 06:45 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं 

सार

सीओ बिल्सी बलदेव सिंह खनेड़ा का कहना है कि शनिवार रात अकौली में हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही भैंस चोरों का गैंग पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
चोरों के हमले से घायल हरेंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिल्सी क्षेत्र में भैंस चोरी की घटनाएं आम हो गईं हैं। अब तक पशु चोरी तक सीमित यह गिरोह अब जानलेवा हमला बोल लोगों को भी निशाना बना रहा है। शनिवार रात इलाके के गांव अकौली में दो भैंस चोरी करके ले जा रहे गैंग ने भैंस मालिक के विरोध करने पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। इससे उनका हाथ टूट गया। मामले की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है। वहीं, चोरों ने अंतपुर गांव में भी भैंस चोरी की घटना को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन


चोरों ने क्षेत्र के अकौली गांव निवासी हरेंद्र सिंह के यहां पहली घटना को अंजाम दिया। शनिवार रात हरेंद्र व उनकी पत्नी पशुशाला में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे छह चोर उनकी पशुशाला में घुस आए और उनकी भैंस खोलकर ले जाने लगे। आहट होने पर हरेंद्र जाग गए। उन्होंने भैंस चुराकर ले जा रहे चोरों का विरोध करने की कोशिश की तो चोरों ने उनके हाथ में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। चोर उनकी भैंस चुराने में सफल हो गए।

घटना के बाद शोरशराबा हुआ तो गांव के और लोग भी जाग गए। सूचना पर यूपी 112 पुलिस कुछ देर बाद गांव पहुंच गई। तब तक चोर भैंस को वाहन में डालकर भाग गए। वहीं, चोरों ने सतेती चूरा पट्टी के मजरा अंतपुर में पहुंचकर राजीव की भैंस को चुरा ली। यहां भी घटना के बाद पुलिस ने चोरों की तलाश में क्षेत्र में काफी देर तक छानबीन की, लेकिन चोरों का पता नहीं लगा।
विज्ञापन


भैंस चुराने वाहन से आ रहे चोर
इससे पहले 25 फरवरी की रात क्षेत्र के गांव दबिहारी में धनपाल और सिरासौल जसा पट्टी निवासी सुखदेवी पत्नी कुंवरपाल के घर से चोरों ने भैंस चोरी कर ली थी। इसका अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। बताते हैं कि रात में चोर पिकअप जैसे वाहन लेकर आते हैं और उन्हें गांव के बाहर लगा लेते हैं। फिर पालतू या घुमंतू पशुओं को हांककर उन्हें लकड़ी के पटले के सहारे वाहन में चढ़ा लेते हैं। रात में ही पड़ोसी जिलों संभल व रामपुर ले जाकर इन्हें कटवा दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें