फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसौली में अतिक्रमण हटाने का विरोध, बुलडोजर पर चढ़ा युवक

विज्ञापन
बिसौली में अतिक्रमण हटाने के दौरान जेसीबी पर चढ़ा युवक। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिसौली। मुरादाबाद- फर्रुखाबाद हाईवे पर शनिवार को ईओ नवनीत कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान काफी हंगामा हुआ। कई स्थानों पर टीम को अतिक्रमणकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। एक जगह पर तो एक युवक जेसीबी पर ही चढ़ गया।
विज्ञापन

शनिवार को शासन के निर्देशानुसार अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमार जेसीबी साथ लेकर हाईवे के दोनों ओर लगे होर्डिंग्स व अस्थायी अतिक्रमण हटाने निकले। पालिका कर्मियों की टीम ने पुलिस चौकी के नजदीक अतिक्रमण हटाया। जेसीबी द्वारा सड़क किनारे लगे होर्डिंग्स हटाने का काम जैसे ही शुरू हुआ तो एक युवक ने ईओ से विरोध जताया। ईओ ने युवक को शांत करने की कोशिश की लेकिन गुुस्साया युवक बुलडोजर के ऊपर चढ़ गया। बमुश्किल मामला शांत हुआ। इस दौरान पालिका के राजस्व निरीक्षक राजीव कुमार, महेश शर्मा, यशोदानंदन, विकास बाबू, जितेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें