बड़नौमी गांव में कलश यात्रा निकालने से पहले मंदिर पर पूजा करते लोग। संवाद
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बड़नौमी में शनिवार को गांव के ग्राम देवता मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत हुई। इससे पहले यहां भक्तों ने जय श्रीराधे, राधे-राधे की गूंज के साथ कलश यात्रा निकाली।
मंदिर पर सबसे पहले पोथी पूजन एलं कलश की स्थापना की गई, साथ ही विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। उसके बाद कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा पूरे गांव में घूमी, जिसका जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। इस मौके पर कथावाचक सोमदत्त शर्मा, बबलू उपाध्याय, ठाकुर नोनी सिंह, लक्ष्मन सिंह, मनोज सिंह, अमित कुमार, संजय कुमार, विनोद गुप्ता, संजय, हरि भगत आदि मौजूद रहे। संवाद
--
भक्तों ने चोला चढ़ाकर
किया हनुमान जी का जाप
बिल्सी। श्री हनुमान मन्दिर पर शनिवार की सुबह नगर की श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों द्वारा बालाजी महाराज का भव्य शृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया गया। इसके बाद भक्तों ने पूजा-अर्चना की, साथ ही बाबा के नाम का जाप किया। इसके बाद बाबा का भोग लगाया गया। आरती के अलावा यहां अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। उसके बाद सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर निशांत देवल, श्याम शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, अभिषेक, रितिक, ऋषभ, आशु शर्मा, राजू कोहली आदि मौजूद रहे। संवाद