फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, स्लैब और टिनशेड ढहाए

विज्ञापन
उझानी में घंटाघर चौराहे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जुटे लोगों से बात करते ईओ। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। अतिक्रमणकारियों पर डीएम की सख्ती के बाद नगर पालिका परिषद ने बुधवार दोपहर कार्रवाई शुरू कर दी। कर्मचारियों, पुलिस फोर्स के साथ जेसीबी लेकर निकले पालिका अफसरों ने घंटाघर चौराहे से पहले कछला रोड बाजार और फिर स्टेशन रोड इलाके में तीन दर्जन से अधिक दुकानों के आगे स्लैब और टिनशेड ढहा दिए। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों और पालिका कर्मियों में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’ की शुरुआत घंटाघर चौराहे से हुई। ईओ जेपी यादव, सफाई निरीक्षक हरीश कुमार त्यागी और जलकल प्रभारी नफीस अहमद के साथ पालिका कर्मियों ने सबसे पहले कछला रोड बाजार में एक साइड का अतिक्रमण हटाना शुरू किया। हालांकि इससे पहले पालिका कर्मियों ने बाजार में वीडियोग्राफी करके चेतावनी दे दी थी लेकिन किसी भी दुकान के आगे से सामान नहीं हटाया गया। कार्रवाई के दौरान चौराहे पर फड़ वालों को खदेड़ा गया।
दुकानों के आगे पड़े टिनशेड और स्लैब बुलडोजर के जरिए ढहाते हुए पालिका कर्मी हलवाई चौक मोड़ तक पहुंचे। कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई के दौरान सामान भी समेटना शुरू किया लेकिन बुलडोजर चलने पर दुकानदारों और पालिका कर्मियों में नोकझोंक हो गई। कार्रवाई के बीच जुटी भीड़ को पुलिस कर्मियों ने खदेड़ दिया। स्टेशन रोड पर सड़क किनारे रखे खोखे भी हटवा दिए गए। फुटपाथ पर रखे एक खोखा मालिक ने पक्षपात का भी आरोप लगाया। तीन दिनी अभियान के पहले दिन बाजार में तीन घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

खुद ही टिनशेड हटाने पर दुकानदार का बेटा लहूलुहान
घंटाघर चौराहे पर बुलडोजर को देख अतिक्रमणकारियों के होश फाख्ता हो गए। जो लोग खुद ही टिनशेड उखाड़ने में जुटे, उनमें एक दुकानदार का बेटा घायल हो गया। वह टिनशेड पर चढ़ते समय फिसल भी गया। घायल होने के बाद भी वह पीछे नहीं हटा और टिनशेड खोल ले गया। घायल युवक का बाद में परिजनों ने निजी क्लीनिक पर ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। इसके अलावा दूसरे स्थान पर टिनशेड ढहाए जाते समय एक मोची की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
बाजार को अस्थाई अतिक्रमण से जल्द ही पूरी तरह मुक्त करा दिया जाएगा। दुकानदार बृहस्पतिवार को भी अपने प्रतिष्ठानों के आगे से टिनशेड और तख्त नहीं हटाते हैं तो उन्हें जब्त कर लिया जाएगा। चूंकि कार्रवाई का पहला दिन है, इसलिए दुकानदारों को मौका भी दिया गया।
विज्ञापन

- जेपी यादव, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें