उझानी। भारत मिंट एंड एलायड केमिकल्स में 21 मई की रात हुए अग्निकांड की जांच कारखाना विभाग के सहायक निदेशक ने शुरू कर दी है। उन्होंने 17 जून तक अग्निकांड के चश्मदीद से बरेली स्थित उनके कार्यालय में साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा है।
सहायक निदेशक कपिल कुमार ने जांच के सिलसिले में विभागीय स्तर से एक पत्र जारी किया है। उन्होंने मेंथा फैक्टरी मालिक मनोज गोयल को भी निर्देशित किया है कि वह 17 जून तक अपना पक्ष रखें। अगर वह इस दौरान अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं करते हैं तो आगे चलकर उन्हें कोई और मौका नहीं दिया जाएगा। साथ ही हादसे का कोई भी चश्मदीद या पड़ोस का निवासी 17 जून तक साक्षय प्रस्तुत कर सकते हैं। साक्ष्य के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 21 मई की रात आंधी के दौरान पहले चिमनी गिर जाने से मेंथा फैक्टरी में भीषण आग लग गई थी। आग पर बदायूं समेत आसपास जिलों की दमकल और अग्निशमन कर्मियों ने दो दिन तक मशक्कत के बाद काबू पाया था।