फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी और जीजीआईसी की सूरत संवारने को खर्च होंगे 45 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की सूरत संवारने के लिए 45 लाख खर्च किए जाएंगे। शासन स्तर से इसके लिए मंजूरी दे दी गई है। जीआईसी का भवन अंग्रेजी शासनकाल का बना हुआ है, वहीं जीजीआईसी का भवन करीब दो दशक पहले बना था। दोनों कॉलेजों में अनुरक्षण समेत कई काम होने हैं। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज का भवन काफी पुराना है। कॉलेज परिसर में प्रयोगशाला के भवन का निर्माण पुराने भवन के बाद हुआ था। प्रयोगशाला का यह भवन जर्जर हो गया है। पुराना भवन भी कई स्थानों पर दरक रहा है। फर्नीचर समेत अन्य व्यवस्थाएं भी खराब हो गई हैं। दरअसल, काफी समय से अनुरक्षण समेत अन्य कार्यों के लिए बजट ही नहीं मिल सका था। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में भी कई काम होने हैं। सरकार ने राजकीय इंटर कॉलेजों के लिए अटल उत्कृष्ट विद्यालय योजना शुरू की थी। इस योजना का लाभ भी शहर स्थित इन दोनों माध्यमिक कॉलेजों को नहीं मिल सका। दो साल पहले दोनों कॉलेजों में अनुरक्षण समेत अन्य कार्यों के प्रस्ताव बनाकर भेजे गए थे।
जिला योजना में भी दोनों कॉलेजों के लिए बजट की मांग की गई थी लेकिन जिला योजना में इन कार्यों के लिए बजट नहीं मिल सका। हालांकि, शासन ने दूसरे मदों से दोनों कॉलेजों में काम और आधुनिकीकरण के लिए 45 लाख की स्वीकृति दे दी है। दोनों कॉलेजों में लोक निर्माण विभाग काम कराएगा।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के लिए शासन ने 45 लाख की स्वीकृति दी है। दोनों कॉलेजों में अनुरक्षण, भवन मरम्मत समेत अन्य कार्य जल्द शुरू करा दिए जाएंगे। इसके लिए तैयारी की जा रही है। - डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें