फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगेतर ने निकाह से किया इंकार तो क्षुब्ध युवती ने फांसी लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। पूरे देश में सोमवार को महिलाओं के सम्मान और समाज के प्रति उनके योगदान को लेकर गोष्ठियों समेत कार्यक्रमों में लोगों ने तमाम बातें कर उनमें चेतना का संचार किया, लेकिन यहां निकाह से पहले दहेज की खातिर एक युवती को जान देने पर मजबूर होना पड़ा। पंचायत के बाद भी मंगेतर ने जब दहेज की मांग न छोड़ी तो पता लगने पर युवती ने कमरे में दुपट्टे से फंदे पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन

महिला दिवस पर आत्महत्या की सनसनीखेज घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव सकरी जंगल की है। बेवा मरियम ने बेटी शमां का रिश्ता करीब डेढ़ महीने पहले गांव के ही अतीक अहमद के साथ तय किया था। ग्रामीणों समेत नाते-रिश्तेदारों को भी इसका पता था। मंगनी की रस्म भी हो चुकी थी। तीन-चार दिन पहले अतीक ने दहेज में बाइक के अलावा घरेलू सामान और नकदी की मांग रख दी। शमां के परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी ज्यादा मजबूत नहीं थी जो उसके परिजन निकाह से पहले दहेज की मांग को पूरी कर पाते। रविवार को बेवा मरियम ने गांव के कई लोगों और रिश्तेदारों के जरिये पंचायत भी कराई। देर रात तक कोई नतीजा सामने नहीं आया तो सोमवार सुबह फिर से गांव में ही पंचायत बैठी।
पंचायत में अतीक समेत उसके परिवार को लोगों ने समझाया भी लेकिन वे नहीं माने। बकौल मरियम- अतीक ने उससे कह दिया कि शमां जहर खाकर मर जाए या फिर कुछ और कर ले। वह निकाह नहीं करेगा। निकाह की तारीख हालांकि तय नहीं हुई थी, लेकिन जब इसकी भनक घर में मौजूद शमां को लगी तो उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पंचायत में कोई नतीजा सामने नहीं आने के बाद परिजन घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़कर लोगों ने अंदर झांका तो शमां का शव फंदे पर लटकता नजर आया। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस के पहुंचने से पहले अतीक और परिवार के लोग महिलाओं के साथ घर से भाग गए। इधर, पुलिस ने शमां के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका की मां की तहरीर पर मंगेतर अतीक और उसके परिवार के खिलाफ दहेज की खातिर आत्महत्या को मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

पंचायत में खुद की मौजूदगी से इंकार कर रहे हैं लोग
उझानी। शमां की मौत के बाद सकरी जंगल निवासी कई लोगों से संपर्क साधने का प्रयास किया गया। कुछ से बात भी हुई लेकिन उन्होंने यह तो बताया कि अतीक ने अच्छा नहीं किया लेकिन पंचायत में कौन-कौन मौजूद रहा। इसे कोई नहीं बता पा रहा है। दरअसल, कोई भी जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता। कुछ का यहां तक कहना है कि रविवार शाम को पंचायत में पुलिस भी पहुंच गई थी, लेकिन पुलिस ने भी पंचायत में मौजूद रहने से भी इंकार किया है। इसके विपरीत मरियम की मानें तो अतीक पर दहेज का भूत सवार हो गया था। मरियम के तीन बेटे हैं जो दिल्ली में काम करते हैं। उसके शौहर का पहले ही इंतकाल हो चुका है।
युवती ने निकाह टूटने से क्षुब्ध होकर ही अपने घर में फांसी लगाई है। सुबह पंचायत हुई थी। पंचायत में ग्रामीणों ने अतीक को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नहीं माना था। उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी गई है।- विशाल प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें