सखानू में बिजली न आने से गुस्साए ग्रामीण प्रदर्शन प्रदर्शन करते हुए।-संवाद
अलापुर। दो दिन से बिजली सप्लाई बंद होने से गुस्साए क्षेत्रीय ग्रामीणों ने शुक्रवार को सखानू बिजली उपकेंद्र के बाहर जमकर हंगामा किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए बिजली सप्लाई शुरू करने की मांग की।
करीब एक दर्जन से अधिक गांवों की बिजली सप्लाई दो दिन से नहीं हो रही है। इसके चलते पीने का पानी भी लोगों को नसीब नहीं हो रहा है। किसानों की फसलें भी सूख रहीं हैं। भीषण गर्मी में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिजली न मिलने से गुस्साए गांव जगत, वसियानी, इकरी, वमनी, सलेमपुर, खरखोली गांसों के लोग शुक्रवार को उपकेंद्र पहुंचे। उन्होंने अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहित यादव, देवेंद्र सिंह, दीपक कुमार, होतेलाल, भूपेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, रतनेश कुमार, अमित कुमार, पवन कुमार, आशीष कुमार, विपिन आदि थे।