नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर विकास भवन में खड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद
बदायूं। चार ब्लॉकों में चयनित हुईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं मिला है। इससे नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने डीएम और डीपीओ से मिलकर नियुक्ति पत्र की मांग की।
चयनित अभ्यर्थी रुचि वर्मा, कुमारी सीमा, जैली देवी, आकांक्षा सिंह, अर्चना शर्मा ने बताया कि उनका चयन हुआ था। उनको अब तक नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया। अन्य ब्लॉकों में कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कार्यभार भी ग्रहण करा दिया गया। डीएम अवनीश रॉय ने बताया कि चयनित आंगनबाड़ी को जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र देने के लिए डीपीओ को निर्देशित किया है।