सहसवान। गांव मालपुर ततैरा निवासी मनोज कश्यप (20 साल) पुत्र अमर सिंह मंगलवार को टेंट का सामान लेकर क्षेत्र के ही गांव हेमपुर चमरपुरा में गया था। मनोज पीर की दरगाह पर सजावट के लिए पाइप लगाने का वह काम कर रहा था। इसी दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की लाइन से टकरा गया, जिससे युवक को करंट लग गया। हादसे के बाद उसे सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना परिवार के लोगों को मिली। रोते बिलखते परिजन सीएचसी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि युवक टेंट की दुकान पर काम करता था। मंगलवार को बारह बफात के कार्यक्रम के लिए दरगाह पर टेंट लगाने लगा था कि करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेजा है। आज उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।