फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आंबेडकर प्रतिमा बवाल से पहले स्थिति न भांपने पर इंस्पेक्टर को हटाया गया

Thu, 03 Sep 2026 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। फैजगंज बहेटा थाना क्षेत्र के गांव राजा की सीकरी में 25 अगस्त को हुए बवाल में इंटेलिजेंस फेलियर व कार्य में शिथिलता की वजह से दो दिन पहले इंस्पेक्टर सुभाष कुमार से तफ्तीश हटाई और बवाल की विवेचना वजीरगंज इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार को सौंपी गई। बुधवार की रात इंस्पेक्टर को फैजगंज बेहटा थाने से हटाकर लाइन भेज दिया गया।
विज्ञापन

हालांकि, बवाल के बाद भीड़ को उकसाने में अहम भूमिका निभाने वाले एक युवक को मौके से हटवाने और नामजदगी से दूर रखने का आरोप भी इंस्पेक्टर पर लगता रहा।
अब वजीरगंज इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने जांच शुरू की है। नए विवेचक यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि हालात कैसे, किस कारण और क्यों बिगड़े, भीड़ कब और कैसे जुटी और पथराव शुरू होने से ठीक पहले मौके पर क्या परिस्थितियां थी। पूरे प्रकरण में फैजगंज बेहटा थाने के एक अधिकारी और कुछ पुलिस कर्मियों की भूमिका भी जांची जाएगी।
विज्ञापन

राजा की सीकरी में माहौल बिगड़ने और पुलिस-प्रशासन की टीम पर पथराव करने के मामले में दर्ज एफआईआर में 10 महिलाओं सहित 32 नामजद हैं। पुलिस अभी तक 4 महिलाओं सहित 13 लोगों ही गिरफ्तारी कर सकी है। बवाल का साजिशकर्ता मान सिंह सहित अन्य आरोपी अभी तक भागे हुए हैं। अब तक गिरफ्तार और भागे आरोपियों की भूमिका के साथ घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोगों की गतिविधियों की भी जांच की जा सकती है।
सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की विवेचना दूसरे थाने के इंस्पेक्टर को सौंपी गई है। हर कड़ी से कड़ी जोड़कर विवेचना करने के निर्देश दिए गए हैं, बवाल कराने वालों की तह तक जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें