फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ढका पुलिया के पास बाइक सवार को इको ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
म्याऊं। उसावां क्षेत्र में ढका पुलिया के पास शुक्रवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊं भिजवाया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना उसहैत क्षेत्र के गांव बारीखेड़ा निवासी जयवीर (24) पुत्र प्रेमपाल बाइक से म्याऊं से अपने गांव लौट रहे थे। जब वह उसावां थाना क्षेत्र स्थित ढका पुलिया के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक इको कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जयवीर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई हैं। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें