फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हत्या के एक मामले में पुलिसकर्मी की संलिप्तता जांचने पहुंची एसओजी

विज्ञापन
सिविल लाइंस थाने के बाहर खड़ी हाथरस एसओजी टीम की गाड़ी संवाद
विज्ञापन
बदायूं। हत्या के एक मामले में संलिप्तता की जांच के दायरे में आए पुलिसकर्मी की तलाश में हाथरस की एसओजी टीम शुक्रवार को बदायूं पहुंची। टीम ने सिविल लाइंस थाने में स्थानीय पुलिस से जानकारी जुटाई और संबंधित पुलिसकर्मी की तलाश में उसके घर भी जाकर पूछताछ की। एसओजी के घर पहुंचने पर पुलिसकर्मी घर पर नहीं मिला। टीम ने घर पर उसकी पत्नी से पूछताछ की। इसके बाद टीम ने उसे फोन से संपर्क करने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस कर्मी का फोन बंद मिला।
विज्ञापन

हाथरस एसओजी पूरे दिन सिविल लाइंस थाने में पुलिसकर्मी को लेकर जानकारी करती रही। टीम की उच्च अधिकारियों से भी वार्ता हुई। जानकारी के अनुसार, हाथरस के मुरसान थाना क्षेत्र का निवासी पुलिसकर्मी के रिश्ते के भाई सहित दो आरोपी हत्या के आरोप में पहले ही जेल जा चुके हैं। उसमें पुलिसकर्मी की भूमिका की जांच को लेकर ही हाथरस एसओजी बदायूं के सिविल लाइंस थाने में पहुंची थी।


हाथरस में हुए एक मर्डर में पुलिसकर्मी की मदद लेने एसओजी पहुंची थी। पुलिस कर्मी ने मर्डर केस में टीम का सहयोग किया। आगे भी एसओजी को मदद चाहिए होगी तो पुलिसकर्मी सहयोग करेगा। - रजनीश कुमार उपाध्याय, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें