फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मेडिकल कॉलेज में खुलेगी अमृत फार्मेसी

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में अमृत फार्मेसी स्थापना को लेकर एमओयू हुआ। स्रोत- कॉलेज प्रशासन
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ एवं किफायती बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। इसी क्रम में मंगलवार को कॉलेज प्रशासन व एक कंपनी के बीच अमृत फार्मेसी केंद्र की स्थापना हेतु एमओयू पर विधिवत हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि अमृत फार्मेसी केंद्र शुरू होने के बाद यहां आने वाले मरीजों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं, सर्जिकल इम्प्लांट और अन्य आवश्यक चिकित्सीय सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पहल मरीजों के इलाज के खर्च को कम करने के साथ-साथ उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण साबित होगी।
विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया कि केंद्र की स्थापना से गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को विशेष राहत मिलेगी और उन्हें बाजार से महंगी दवाएं खरीदने की मजबूरी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें