फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में मानवता तार-तार: जिला अस्पताल में महिला की मौत के बाद नहीं मिला शव वाहन, ई-रिक्शा पर ले गए परिजन

Thu, 15 May 2025 07:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में मानवता को तार-तार करने वाला एक वीडियो जिला अस्पताल का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें परिजन महिला के शव को ई-रिक्शा पर ले जाते दिख रहे हैं, जबकि अस्पताल में दो शव वाहन हैं। वाहन न मिलने से परिजन ई-रिक्शा से शव ले जाने को मजबूर हुए हैं।
विज्ञापन
ई-रिक्शा पर शव लेकर जाते परिजन - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में मानवता को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। जिला अस्पताल में एक महिला मरीज की मौत हो गई। उसका शव ले जाने के लिए परिजनों को शव वाहन नहीं मिला। इससे परिजन उसका शव ई-रिक्शा पर ले गए, जबकि अस्पताल में दो-दो शव वाहन हैं। वहीं, ई-रिक्शा पर शव ले जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी अफजल ने अपनी पत्नी को जिला अस्पताल में बुधवार को भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार को उनकी पत्नी परवीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिवार के लोग शव घर तक ले जाने को वाहन की तलाश करने लगे। परिजनों ने शव वाहन के लिए जिम्मेदार अधिकारी सीएमएस से संपर्क किया, लेकिन वह नहीं मिले। शव वाहन का चालक मिला। 

यह भी पढ़ें- शादी से पहले दुल्हन की मौत: अचानक बिगड़ी तबीयत... झोलाछाप के इलाज से गई जान, रास्ते से लौटी बरात
विज्ञापन


वाहन चालक ने किया इंकार 
उसने अनुमति के बिना शव ले जाने से इंकार कर दिया। परिवार के लोग उसके सामने गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन चालक अस्पताल में अन्य मरीजों को दवा दिलाने व सीटी स्कैन कराने, एक्सरे कराने, अल्ट्रासाउंड कराने को लेकर दौड़ लगाता रहा। उसने पीड़ित की बात को नहीं सुना। मजबूर होकर परिजन शव को ई-रिक्शा में रखकर घर ले गए। 
इसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता। 

विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने कहा कि शव वाहन जिला अस्पताल में मौजूद है। अगर जिला अस्पताल में मौत होती है तो शव वाहन घर तक पहुंचाने को भेजा जाता है। परिजनों का मेरे पास फोन नहीं आया। परिजन शव को ई-रिक्शा से ले गए इसकी जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो जांच कर कार्रवाई करेंगे।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें