ये बदमाश हुए गिरफ्तार
1. मोहित पुत्र राजकुमार निवासी कस्बा व थाना कादरचौक।
2. श्याम सिंह पुत्र कुंवरसैन निवासी ग्राम रामताल थाना सिकंदरपुर वैश्य जनपद कासगंज हाल निवासी कृष्णा कॉलोनी उझानी।
3. इरफान पुत्र इस्तकार निवासी कस्बा व थाना कादरचौक को गिरफ्तार किया है।
सीओ सिटी ने बताया कि बदमाशों से तीन तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं। घटना से संबंधित कुछ धनराशि भी बदमाशों के पास मिली है। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ के बाद घटना का खुलासा एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह पुलिस लाइन सभागार में करेंगे।