फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सौ करोड़ लेकर भागी अमर ज्योति कंपनी, निवेशकों ने घेरा दफ्तर और निदेशक का घर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/ बदायूं। बदायूं में 15 हजार लोगों से करीब सौ करोड़ रुपये निवेश कराने के बाद अमर ज्योति यूनिवर्सिटी लिमिटेड नाम की फाइनेंस कंपनी ने दफ्तर समेट लिया। शुक्रवार को बदायूं स्थित कंपनी के दफ्तर और निदेशक के बरेली स्थित आवास पर निवेशकों और अभिकर्ताओं ने हंगामा किया।
विज्ञापन

बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र में मीरा सराय शेखूपुर रोड पर अमर ज्योति कंपनी का कार्यालय है। कंपनी करीब 30 साल से अभिकर्ताओं के जरिये आरडी और एफडी के नाम पर लोगों से निवेश करा रही है। करीब एक साल से 15 हजार निवेशकों का सौ करोड़ रुपये का भुगतान कंपनी पर बकाया है। पहले जिम्मेदार टालमटोल करते रहे, अब अचानक वे लापता हो गए। रातों रात कंपनी के मालिक ने ऑफिस को खाली कर दिया। शुक्रवार को दफ्तर का एसी उतारा जा रहा था। इस दौरान मौके पर पहुंचे निवेशकों ने भुगतान की मांग को लेकर नारेबाजी और हंगामा किया।
बाद में निवेशक बरेली आए। यहां कटरा चांद खां मोहल्ले में स्थित अमर ज्योति कंपनी के निदेशक शशिकांत के घर का घेराव कर नारेबाजी की। समझाने पहुंची पुलिस से भी नोकझोंक की। पुलिसकर्मियों ने बदायूं जाकर रिपोर्ट लिखवाने के लिए कहा।
विज्ञापन

वर्जन
कंपनी के तीन अभिकर्ताओं को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया है। निदेशक के बारे में जानकारी की जा रही है। निवेशकों की समस्या का समाधान न हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। - प्रवीण कुमार, इंस्पेक्टर, कोतवाली बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें