उझानी। गांव बरसुआ में खेत की मेड़ तोड़े जाने को लेकर दो पक्ष के लोगों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंटें भी फेंकीं, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घटना सोमवार शाम की है।
बरसुआ निवासी प्रेमचंद्र और सर्वेश गिरि के बीच मेड़ को लेकर दोपहर में कहासुनी हो गई। उस समय लोगों ने विवाद शांत करा दिया गया। शाम को दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर ईंटें फेंकनीं शुरू कर दीं। डंडों से भी प्रहार किया। मारपीट और पथराव में सर्वेश और प्रेमचंद्र घायल हो गए। पड़ोस के व्यक्ति की सूचना के बाद पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही कुछ लोग भाग गए। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। दोनों घायलों का मेडिकल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद