फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बैनामे के विवाद में मारपीट और दो लाख रुपये ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र के जकूपुर गांव निवासी सोनवती ने जमीन के बैनामे के विवाद में मारपीट, नकदी ले जाने और बेटे को गायब करने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, 17 अक्तूबर को सोनवती की गैरमौजूदगी में उनके बेटे वीरपाल के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि उनकी चार बीघा जमीन का बैनामा शराब के नशे में करा लिया गया। घर लौटने पर गांव के ही कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की और घर में रखे दो लाख रुपये ले गए।
विज्ञापन

पीड़िता ने जमीन के बैनामे के रुपयों को लेकर विवाद के बाद बेटे को गायब करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने पुत्रवधू की मिलीभगत की आशंका जताते हुए जान से मारने की धमकी मिलने की बात कही। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत दी है। महिला के लगाए आरोपों की जांच कराई जा रही है। महिला के बेटे की ओर से कराए गए बैनामे की भी पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें