फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सहकारिता विभाग की जमीन पर कब्जे का आरोप, एडीओ ने दी तहरीर

Tue, 24 Oct 2023 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। सहकारिता विभाग की बीस बीघा जमीन पर कूटरचित दस्तावेज के आधार पर एक दबंग द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाते हुए एडीओ ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

एडीओ कोऑपरेटिव शेषनारायण यादव ने बताया कि गांव अजनावर में साधन सहकारी समिति बिसौली की गाटा संख्या 101 क व 101 ख की लगभग बीस बीघा जमीन राजस्व विभाग के अभिलेखों में बदायूं कोऑपरेटिव डेवलपमेंट यूनियन के नाम दर्ज है। इस जमीन को गांव अजनाबर निवासी एक दबंग कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अपने नाम कराना चाहता है। वह फर्जी दस्तावेज के आधार पर इस जमीन की नीलामी अपने पक्ष में दिखाता है, जबकि सहकारिता विभाग की किसी भी संस्था ने इस जमीन की नीलामी कभी भी नही की है। आरोपी ने पांच अन्य कूटरचित रसीदें भी बनाई हैं, जिन पर साधन सहकारी समिति लिमिटेड जिला बिसौली लिखा गया है, जबकि यह रसीदें भी विभाग या सोसाइटी द्वारा जारी नही की गई हैं। इन्ही जाली रसीदों को आधार बनाकर उसने मुंसिफ न्यायालय में वर्ष 2020 में एक वाद प्रस्तुत कर स्टे प्राप्त कर लिया है। सचिव ने बताया कि उसने इन फर्जी कागजात का विरोध किया तो आरोपी भड़क गया और जान से मारने की धमकी दे डाली। इधर, इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामला न्यायालय से जुड़ा है। इसलिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। स्पष्ट आदेश और अनुमति प्राप्त होते ही मुकदमा पंजीकृत कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें