फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: माता रानी की पूजा कर खोला व्रत, कराया कन्या भोज

Tue, 24 Oct 2023 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
दहगवा में नवरात्री पर निकाली गई देवी मां की प्रभात फेरी में शामिल लोग। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की, हालांकि मंदिरों में भीड़ की वजह से भक्तों को लाइन में लगकर माता रानी के दर्शन करने पड़े। कई देवी मंदिरों में सुबह हवन पूजन हुआ। इसके बाद कन्या भोज और भंडारा खिलाया गया।
विज्ञापन

शक्तिपीठ नगला मंदिर पर यूं तो नवरात्र के पहले दिन से ही भीड़ उमड़ रही थी, लेकिन आखिरी दिन सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। मंदिर का कपाट खुलने से पहले ही भक्तों की लंबी लाइन लग गई थी। भीड़ के मद्देनजर पुलिस कर्मियों के साथ मंदिर कमेटी के लोग भी व्यवस्था बनाने में लगे हुए थे। बारी-बारी से भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। भक्तों की ओर से मंदिर के बाहर भंडारे का आयोजन किया गया था। कुछ लोगों ने जलजीरे का भी वितरण किया। इधर, घरों में भी लोगों ने हवन-पूजन के साथ कन्या भोज कराकर परायण किया। इस दौरान लोग कन्याओं को ढूंढकर भोजन कराते दिखाई दिए।
कुटी मंदिर में 108 कन्याओं को सहभोज कराया : बिल्सी नगर के कुटी मंदिर में भोलेनाथ के भक्तों ने मां की पूजा-अर्चना कर 108 कन्याओं को सहभोज कराया। उन्हें उपहार भी दिए। इस मौके पर मुन्ना बाबू वार्ष्णेय, कुलदीप वार्ष्णेय, उमेश वार्ष्णेय, दिलीप वार्ष्णेय, अर्चित, केशव, सौरभ आदि भक्तों का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन


नवरात्र पर नगर में निकाली प्रभात फेरी : दहगवां में नवरात्र के उपलक्ष्य में ग्राम देवी मंदिर पर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह मुख्य बाजार से निकलते हुए यादव बस्ती, वार्ष्णेय मोहल्ला से सोनार गली से होते हुए ग्राम देवी मंदिर पर पहुंची। वहां महिलाओं ने छतों से पुष्प वर्षा की और भक्तों ने ढोल और बाजों के साथ डांस किया। इसके साथ ही नवरात्र के प्रथम दिन से निकल रही प्रभात फेरी का सोमवार सुबह समापन हो गया। इस मौके पर पंडित प्रदीप शर्मा, सुधीश गुप्ता, करतार सिंह, अवधेश गुप्ता, शिवा गुप्ता, नीरज शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।

दहगवा में नवरात्री पर निकाली गई देवी मां की प्रभात फेरी में शामिल लोग। संवाद

दहगवा में नवरात्री पर निकाली गई देवी मां की प्रभात फेरी में शामिल लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें