अफसर बोले-एसएनसीयू में भर्ती करने का कोई शुल्क नहीं
सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने बताया कि एसएनसीयू में नियमित रूप से डॉक्टरों की तैनाती की गई है। महिला अस्पताल की सीएमएस इसकी देखभाल कर रहीं हैं। अगर रुपये के लेनदेन से संंबंधित कोई मामला है तो मामले की जांच कराके दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एसएनसीयू में भर्ती पूरी तौर से निशुल्क है।
महिला अस्पताल की सीएमएस शोभा अग्रवाल ने बताया कि एसएनसीयू में नवजात को फ्री में भर्ती किया जाता है। अगर कोई रुपये ले रहा है तो बहुत ही गलत है। इस मामले की जांच कराके दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित ने शिकायती पत्र दिया है जांच की जा रही है।