फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन पर सजगता: मेडिकल कॉलेज के स्टाफ की कोरोना जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना ने नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के तेजी से फैलने की आशंका के मद्देनजर शासन ने मेडिकल कॉलेज में तैनात स्टाफ की आरटीपीसीआर जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद में रोज कॉलेज के 50-50 स्टाफ की जांच कराई जा रही है। राहत की बात है कि फिलहाल अभी तक जांच में कोई भी स्टाफ पॉजिटिव नहीं आया है।
विज्ञापन

प्रदेश में जिस तेजी से कोरोना वायरस का नए वैरिएंट फैल रहा है, उसको ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने एहतियात बरतना शुरू कर दिया हैं। इसके तहत प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है, ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके। सरकार ने प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज के सभी स्टाफ की कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत राजकीय मेडिकल कॉलेज के स्टाफ की भी आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है। कॉलेज प्राचार्य के अनुसार कॉलेज में तैनात स्टाफ में 50-50 लोगों की रोज जांच कराई जा रही है। फिलहाल यहां पर तैनात स्टाफ की जो जांच रिपोर्ट मिली है, सभी निगेटिव आई है। जल्द ही सभी स्टाफ की जांच पूरी हो जाएगी। कोई पॉजिटिव आया तो उसका इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन

- शासन से निर्देश मिले हैं कि सभी स्टाफ की कोरोना वायरस के संबंध में आरटीपीसीआर जांच कराई जाए। ऐसे में सभी स्टाफ की जांच कराई जा रही है।
- डॉ. धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें