फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukrain War: यूक्रेन से लौटे आकाश बोले-ऑपरेशन गंगा ने बचा लिया...संकट के पलों को यूं किया साझा

Sat, 05 Mar 2022 07:13 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बगरैन कस्बा निवासी आकाश गुप्ता यूक्रेन के खारकीव में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। रूस द्वारा यूक्रेन पर शुरू किए गए हमले के बाद से वह वहां फंस गए थे। शनिवार शाम यूक्रेन से ऑपरेशन गंगा के तहत घर वापसी हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वापसी के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाया जा रहा 'ऑपरेशन गंगा' लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। इसी क्रम में बदायूं के बगरैन कस्बा निवासी आकाश गुप्ता की भी शनिवार शाम यूक्रेन से ऑपरेशन गंगा के तहत घर वापसी हुई तो घर वाले खुशी से झूम उठे। बेटे के सकुशल घर लौटने पर घर वालों ने उनका भव्य स्वागत किया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बगरैन कस्बा निवासी आकाश गुप्ता यूक्रेन के खारकीव में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। इस बार उनका आखिरी वर्ष है। आकाश कुछ दिन पहले एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए यूक्रेन से आए थे और इसके बाद फिर पढ़ाई पूरी करने के लिए यूक्रेन लौट गए थे। इस दौरान रूस के द्वारा यूक्रेन पर हुए हमले के बाद से वह वहां फंस गए थे।

शनिवार को ऑपरेशन गंगा के तहत घर लौटे आकाश गुप्ता ने बताया कि यूक्रेन-रूस के बीच संघर्ष में कई मुश्किलों को झेला। संकट के निकलकर अपनों को सामने देख आकाश भी भावुक हो गए। साथ ही बताया कि ऑपरेशन गंगा चलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अच्छा निर्णय लिया। इसी के चलते उनकी व कई अन्य भारतीयों की सकुशल वापसी हो सकी। इसी बीच घर वालों ने आकाश का ढोल नगाड़ों और फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें