फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कदमनगला और भुनड़ी गांव में गंगा में समाती जा रही खेती की जमीन

विज्ञापन
कृपाल निवासी ग्राम भुनडी
विज्ञापन
उसहैत। गंगा नदी में पानी खतरे के निशान से 12 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। कदमनगला और भुनड़ी गांव में खेती की जमीन कटकर गंगा में समाती जा रही है। कदमनगला के बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन की ओर से दलनगला में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर से किनारा कर लिया है। बाढ़ पीड़ित तीन परिवारों ने राहत शिविर गांव से चार किमी दूर होने की बात कहते हुए सड़क किनारे तंबू लगाकर रहना शुरू कर दिया है। वहीं, सबसे ज्यादा मुश्किल जानवरों को लेकर आ रही है, उन्हें चारा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को कछला घाट पर गंगा का जलस्तर 162.54 गेज मीटर नापा गया, जबकि खतरे का निशान 162.42 गेज मीटर पर बना हुआ है। गांव कदमनगला में कटान लगातार जारी है। दिन-रात गांव धीरे-धीरे गंगा में समाता जा रहा है। इसके साथ ही ग्रामीण अपने पक्के और कच्चे मकान तोड़ने में लगे हुए हैं। उनका प्रयास है कि कटान से पहले नुकसान को कम किया जा सके।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन ने दलनगला में आश्रय स्थल बनाया है। वह गांव से 4 किलोमीटर दूर है। गांव से वहां तक जाने के रास्ते पर पानी भरा हुआ है, जिससे दलनगला तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। वहीं पशुओं को भी गांव में नहीं छोड़ सकते हैं। गांव में 250 पशु हैं, जिनको ऐसी परिस्थितियों में कहीं लेकर जाना बेहद मुश्किल है। वहीं, मकान तुड़वा रहे अमित ने बताया कि पहले मकान बनवाने में काफी खर्च हुआ, अब मकान तुड़वाने और उनके अवशेषों को सुरक्षित जगह लेकर जाने में हजारों रुपये खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, ग्राम भुनडी में भी लगातार कटान जारी है। 20 किसानों की खेती की जमीन (जिस पर धान और यूकेलिप्टस की खेती थी) गंगा में समा रही है। ग्रामीण दिन रात तटबंध पर पहरा दे रहे हैं, अगर तटबंध पर कटान हुआ तो स्थिति बेकाबू हो जाएगी। हालांकि बाढ़ खंड के अधिकारी भी इस इलाके में नजर बनाए हुए हैं।

पीड़ित ग्रामीणों ने बताईं अपनी-अपनी समस्याएं
इस साल गंगा ने तटबंध के पास कटान शुरू किया है। सैकड़ों बीघा जमीन गंगा में कट रही है। बाढ़ खण्ड के अधिकारी कोई रोकथाम नहीं कर रहे हैं। - कृपाल सिंह, भुनड़ी गांव


आठ बीघा खेती की जमीन गंगा में कट रही है। खेत के किनारे यूकेलिप्टस के पेड़ लगे थे, जिन्हें काटकर सुरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने सिर्फ मुआयना किया, कोई मदद नहीं की है। - राम सिंह ग्राम भुनड़ी


विधायक संग अफसरों ने किया भुनड़ी क्षेत्र का निरीक्षण
सोमवार की दोपहर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) महेन्द्र श्रीवास्तव, दातागंज एसडीएम विनोद कुमार ने बाढ़ खंड के एसडीओ नेशपाल सिंह, विधायक दातागंज राजीव कुमार के साथ भुनडी तटबंध सहित बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया। अधिकारियों को स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए निर्देशित किया एवं ग्रामीणों को सुरक्षित रहने का आग्रह किया।






तीन दिन से पानी बढ़ा हुआ है, जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है, उनको मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही राशन के पैकेट भी आने वाले दिनों में वितरित किए जाएंगे, जो प्रभावित हैं, उन ग्रामीणों से राहत शिविर में जाने का आग्रह किया है। - विनोद कुमार, एसडीएम दातागंज

कृपाल निवासी ग्राम भुनडी

कृपाल निवासी ग्राम भुनडी

कृपाल निवासी ग्राम भुनडी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें