फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के बाद हुई थी गल्ला व्यापारी की हत्या, दो दबोचे, रुपये बरामद

विज्ञापन
लूट व गल्ला व्यापारी हत्याकांड में पकड़े गए आरोपी (नीली टोपी व पीली टीशर्ट पहने हुए)। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं / वजीरगंज। वजीरगंज कस्बे में लूट के बाद गल्ला व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे लूटे गए रुपये, उनकी बाइक और तमंचा बरामद हुआ है। दो सगे भाइयों समेत तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। दोनों बदमाशों को बृहस्पतिवार शाम जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में लूट व हत्या का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि 19 अक्तूबर की सुबह वजीरगंज में बघौल रोड पर तीन बदमाशों ने गल्ला व्यापारी शिवम वार्ष्णेय की गोली मारकर हत्या कर दी थी और रुपयों से भरा थैला लूट लिया था। शिवम अपने भाई विष्णु के साथ फड़ लगाकर गल्ला खरीद रहे थे। इसमें अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बदमाशों की तलाश में थाना पुलिस, स्वॉट, सर्विलांस टीम लगाई गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बृहस्पतिवार सुबह वजीरगंज के मोहल्ला गोपालपुर निवासी मुनेश पुत्र मदनलाल और अरुण पुत्र महेश को पकड़ लिया गया। सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि व्यापारी के पास सबसे पहले सुनील और मुनेश पहुंचे थे। बाद में उन्होंने अरुण, मुनेंद्र और पिंटू के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। सुनील और मुनेंद्र सगे भाई हैं। पुलिस दोनों भाइयों समेत पिंटू को तलाश कर रही है। जबकि अरुण और मुनेश को जेल भेज दिया गया है।
खुलासे के दौरान सीओ बिसौली विनय कुमार सिंह चौहान, एसओ अवधेश सेंगर, एसओ प्रभारी धर्वेंद्र सिंह और उनकी टीम मौजूद रहे।
नीली टोपी से बदमाशों तक पहुंची पुलिस
इस वारदात को अंजाम देने में एक बदमाश अरुण नीली टोपी लगाए था। वारदात से पहले वह वजीरगंज कस्बे में घूमते हुए देखा गया था। तीनों एक ही बाइक पर थे और उस पर नंबर प्लेट नहीं थी। ये तीनों ही सीसीटीवी फुटेज में आए थे। वारदात के वक्त बदमाश की नीली टोपी मौके पर गिर गई थी।
विज्ञापन

वजीरगंज कस्बे में हुई लूट व हत्याकांड का खुलासा हो गया है। इसमें दो आरोपी पकड़े गए हैं। उनके पास से तमंचा, बाइक और लूटे गए रुपये बरामद हुए हैं। अभी तीन बदमाश नहीं पकड़े गए हैं। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है। -डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें