फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भ्रष्टाचार और अवैध लाइन शिफ्टिंग पर कार्रवाई, दो विद्युत संविदा कर्मियों की सेवा समाप्ति की संस्तुति

Mon, 25 May 2026 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। विद्युत उपखंड सहसवान में नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से लाइन शिफ्ट करने और उपभोक्ताओं से अवैध वसूली करने के मामले में निगम की ओर से बड़ी कार्रवाई की है। एसडीओ सहसवान ने लापरवाही, भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के आरोप में दो संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त करने के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड उझानी को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन


पहले मामले में निजी नलकूप उपभोक्ता मोहब्बे अली की शिकायत पर की गई जांच में कर्मी संजय कुमार दोषी पाए गए। जांच के दौरान शिकायतकर्ता मोहब्बे अली और सुभाष यादव के बयानों से यह साफ हुआ कि संजय कुमार ने बिना किसी एस्टीमेट स्वीकृति और बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के अवैध रूप से 11 केवी लाइन के चार खंभों को शिफ्ट कर दिया। इसके बदले में आरोपी की ओर से उपभोक्ता से 30,000 रुपये की अवैध वसूली करने की पुष्टि भी हुई है।
दूसरा मामला मुख्य अभियंता को प्राप्त एक शिकायत की जांच से जुड़ा है, इसमें मौके पर डबल पोल की 11 केवी लाइन अवैध रूप से शिफ्ट पाई गई। इस मामले में जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि जितेंद्र यादव ने आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से मनमाने तरीके से 15,000 रुपये लेकर 11 केवी लाइन को हटाया था। जब इस संबंध में लाइनमैन से पूछताछ की गई कि उसने किसके आदेश पर लाइन हटाई, तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका और न ही सक्षम अधिकारी की अनुमति दिखा पाया। आरोपी जितेंद्र यादव के इस कृत्य को गंभीर अनुशासनहीनता, भ्रष्ट आचरण और विभागीय नियमों का खुला उल्लंघन मानते हुए एसडीओ सहसवान ने अपनी जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी है। हालांकि संभावना जताई जा रही है इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन कर्मियों की शिकायतें मिल रही थी। एसडीओ सहसवान की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- अजय कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें