फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खेत से लौट रहे किसान पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला

Mon, 25 May 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम निजामपुर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार की रात को एक दर्दनाक घटना में खेत से घर लौट रहे एक किसान पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

ग्राम निजामपुर निवासी शौकत अली शनिवार की रात को अपने खेत से काम निपटाकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव के निकट पहुंचे, अचानक आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उन्हें घेर लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया और शरीर के कई हिस्सों में काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
हमले में शौकत अली के हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे घाव हो गए। किसी तरह ग्रामीणों के पहुंचने पर कुत्तों को वहां से भगाया गया और घायल को तुरंत उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें