फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दातागंज में पांच घर आग से तबाह, बिल्सी में भी नुकसान

विज्ञापन
बिल्सी के मझारा गांव में एक घर में लगी आग से जला पड़ा सामान - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
दातागंज/बिल्सी (बदायूं)। जिले में दो स्थानों पर लगी आग ने किसानों का बड़ा नुकसान कर दिया। दातागंज में पांच झोंपड़ियां जलकर नष्ट हो गईं तो एक बैल जलकर मर गया। बिल्सी के गांव में भी आग ने नुकसान कर दिया।
विज्ञापन

दातागंज के गांव प्रसिद्धपुर में घूरे की चिंगारी से उठी आग ने सबसे पहले हेमराज के घर को निशाना बनाया। कच्चे घर में सारा सामान आग से नष्ट हो गया। बैलगाड़ी और पंपसेट जल गया। वहीं हेमराज का एक बैल जलकर मर गया और भैंस झुलस गई। बालकराम के कच्चे घर में भी सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया तो एक भैंस जल गई। गांव में पड़ोसियों की तीन झोपड़ी भी आग से नष्ट हुईं, हालांकि वहां ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव दीननगर शेखपुर के मजरा मझारा में मोहर सिंह उर्फ मुकुट के घर में रविवार शाम आग लग गई। तेज लपटें उठीं तो गांव के लोग उनके घर की ओर दौड़ पड़े। आग बुझने से पहले काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। मोहर सिंह उस वक्त खेत पर थे। वह गरीब किसान हैं, प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें