फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल की रखवाली करते दो किसानों को करंट लगा, एक की मौत

विज्ञापन
गंगीनगला में झुलसा किसान अस्पताल में भर्ती। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव गंगीनगला में शनिवार तड़के फसल की रखवाली कर रहे दो किसानों को करंट लग गया, इसमें 30 वर्षीय पप्पू की जान चली गई। जबकि दूसरे किसान नन्हे गंभीर रूप से झुलस गए। परिवार वालों ने नन्हे को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

ग्राम गंगीनगला निवासी पप्पू पुत्र लाल सिंह खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। शुक्रवार रात पप्पू खेत पर घुमंतू जानवरों से फसल की रखवाली करने गया था। उसके साथ पड़ोसी नन्हे 32 भी गया था। बताते हैं कि दोनों लोगों ने रात भर फसल की रखवाली की। सुबह करीब छह बजे पप्पू खेत में लगे पोल से सटकर बैठने की कोशिश कर रहा था। उस पोल को रोकने के लिए बंधे तार में करंट आ रहा था। वहां बैठने के दौरान अचानक पप्पू का हाथ उस तार से छू गया, जिससे वह तार से चिपक गए और करंट लगने से वहीं खेत में गिर गया। इस दौरान नन्हे कुछ दूूर खड़ा था। उसने पप्पू को बचाने की कोशिश की। इस कोशिश में नन्हे को भी करंट लग गया। तभी फाल्ट के साथ बिजली चली गई। इससे नन्हे वहां से हटकर दूर जा गिरा। उसने तुरंत इसकी सूचना परिवारवालों को दी। कुछ देर बाद परिवार वाले और गांव के तमाम लोग आ गए। उनकी सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। फिर नन्हे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पप्पू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिवार वालों के मुताबिक पप्पू तीन भाइयों में मझला था। उसके तीन बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन

----
गंगीनगला गांव में करंट से ग्रामीण की मौत का मामला पुलिस की जानकारी में आया है। मृतक की पत्नी की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें