गलत काम करने का बनाया दबाव
कुछ समय बाद नगीना और उसके भाई बिनावर थाना क्षेत्र के गांव गुरुपुरी चंदन निवासी मुदस्सर ने उसकी सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बना दी। दोनों आरोपी उसे बदनाम करने की कोशिश करने लगे। कॉल करके भी उसे परेशान करने लगे। गाली गलौज भी करते थे। महिला पर गलत काम करने के लिए दबाव बनाने लगे थे। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसकी सात साल की बेटी तक को नहीं छोड़ा। उसके भी आपत्तिजनक फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिए।
ये भी पढ़ें- Bareilly: पुलिस की पिटाई से किसान की मौत, दरोगा समेत सात निलंबित; परिजनों ने दी हत्या की तहरीर
पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी उसके आपत्तिजनक फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगे थे। आरोपियों की हरकतों से परेशान पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच कर रही है।