बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अंबियापुर चौराहे से गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 10 अगस्त को गांव के ही करन और उसके जीजा उमेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि करन उनकी बेटी को अपने साथ ले गया है। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया था। पुलिस आरोपी करन और उसके जीजा उमेश की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को आरोपी करन को गिरफ्तार कर लिया गया। जीजा उमेश की तलाश जारी है। संवाद