कुंवरगांव। कुंवरगांव-कैली मार्ग पर बुधवार शाम मेंथा प्लांट के समीप दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार इनायतगंज निवासी वीरपाल (45) पुत्र रतनलाल और मुनेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
वीरपाल अपने साढ़ू के बेटे मुनेंद्र के साथ बाइक से कुंवरगांव की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे निजामपुर निवासी नवी हसन पुत्र सलमान की बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मार्ग पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने नवी हसन को हिरासत में लेकर बाइक कब्जे में कर ली है। उसकी बाइक से शराब की बोतल और गिलास भी बरामद हुए हैं। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि नवी हसन को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
बाइकों की भिड़ंत में दोनों के चालक घायल
जगत। अलापुर क्षेत्र में सखानू के पास एमएफ हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
हादसे में दोनों चालक गांव बमनी निवारी रामसरन (25) पुत्र रामभरोसे और इकरी निवासी जगदीश (30) पुत्र हरभान सिंह घायल हो गए। हालांकि दोनों को मामूली चोटें आईं हैं। कोई भी बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे की सूचना पर दोनों घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन दोनों घायलों को निजी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को उनके परिजन घर ले गए। संवाद