दातागंज में युवक की मौत
उधर, दातागंज थाना क्षेत्र के बेला डांडी रामगंगा घाट पर सुबह करीब दस बजे दातागंज के वार्ड चार का रहने वाला अमन (18) पुत्र ठाकुरदास अपने दोस्त अखिलेश व रामबाबू के साथ स्नान के लिए पहुंचा और घाट से करीब दो सौ मीटर दूर जाकर तीनों स्नान करने लगे। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। नदी किनारे मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया तो गोताखोर भागे और गंगा में कूदकर उनको बाहर निकाला। तीनों को सीएचसी दातागंज ले जाया गया, जहां अमन को मृत घोषित कर दिया गया।
उधर, तहसील सहसवान क्षेत्र के गांव धापड़ निवासी पूरन का 12 वर्षीय बेटा अन्नू सुबह करीब नौ बजे गांव के ही राजू के साथ गंगा में स्नान के लिए पहुंचा। स्नान के दौरान दोनों बालक गंगा में डूब गए। राजू काे ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि अन्नू गंगा की तेज धार में बह गया। एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने बताया कि कछला से गोताखोरों को बुलाया गया है। बालक की तलाश जारी है।
डीएम अवनीश राय ने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए फिर भी लोग गहरे पानी में चले गए। बच्चों को अभिभावकों को साथ में रहकर स्नान करना चाहिए था। अधिकांश नाबालिग ही डूबे हैं। प्रशासन ने चार को सकुशल निकाल लिया है। दो की तलाश जारी है। दो किशोरों की डूबने से मौत हुई है।