फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हादसे बढ़े पर परवान न चढ़ी नो हेलमेट नो पेट्रोल योजना

विज्ञापन
पैट्रोल पम्प पर बिना हेलमेट के पैट्रोल भरवाते दो पहिया वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में बिना हेलमेट के बाइक सवार आए दिन हादसे के शिकार हो रहे हैं। इन हादसों में जान गंवाने वालों के आकड़े साल दर साल बढ़ते जा रहे हैं। फिर भी हेलमेट लगाने के प्रति लोग गंभीर नहीं हो रहे हैं। शासन ने बिना हेलमेट वालों को पेट्रोल देने से रोकने के आदेश दिए तो वह भी बेअसर रहा। अब फिर से डीएम ने इसे सख्ती से लागू करने का आदेश दिया लेकिन पहले दिन ही वह बेअसर दिखा।
विज्ञापन

शासन ने 25 जनवरी को ही नो हेलमेट नो पेट्रोल का आदेश दिया था। उसका पालन अब तक नहीं हो सका। जिले में हो रहे हादसों को देखते हुए डीएम ने एक बार फिर से 11 अप्रैल से आदेश को सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी पेट्रोल पंप संचालकों से कहा कि इसका सख्ती से पालन किया जाय। डीएम के आदेश के असर की पड़ताल की गई तो देखा गया कि बिना हेलमेट वालों को पंपों से पेट्रोल दिया जा रहा है। इसके प्रति पंप कर्मचारी भी उदासीन हैं। कर्मचारी हेलमेट पूछ भी नहीं रहे थे और न ही कोई बैनर ही लगाया गया। यह स्थिति शहर से लेकर देहात तक रही। वहीं, सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी भी बिना हेलमेट के ही दफ्तरों में जाते दिखाई गए। पुलिस और परिवहन विभाग के अनुसार हादसों में होने वाली मौत के मामले में बदायूं 18वें स्थान पर है।

हादसे में मरने वालों की संख्या
वर्ष मौत
2020 - 327
2021 - 351
2022 - 376
2023 - 349
2024 - 396
2025 मार्च तक - 107

केस एक
स्टेशन रोड स्थित पेट्रोल पंप पर सुबह 10:10 बजे बिना हेलमेट लगाए बाइक सवार पहुंचा। कर्मचारियों ने बिना रोक-टोक के उसे पेट्रोल दे दिया। इसी तरह एक के बाद एक कई बाइक सवारों को पेट्रोल देते हुए कर्मचारी नजर आए।
विज्ञापन


केस दो
असरार चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर दोपहर 12:04 बजे दो बाइक सवार बिना हेलमेट के पेट्रोल लेने पहुंचे। कर्मचारी ने कितने रुपये का पेट्रोल डालने की बात कहते हुए पेट्रोल भरना शुरू कर दिया। इस दौरान कर्मचारी ने बाइक सवार से हेलमेट के बारे में पूछा तक नहीं।

केस तीन
अलापुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर दोपहर एक बजे छह बाइक सवार पेट्रोल भरवाने के लिए खड़े थे। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था। कर्मचारी ने भी इस बात को लेकर किसी को टोका नहीं और उन्हें पेट्रोल दे दिया।

केस चार
स्टेशन रोड के पास ओवरब्रिज के नीचे स्थित पेट्रोल पंप में दोपहर दो बजे दो बाइक सवार खड़े हुए थे। उनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। कर्मचारियों ने उन्हें हेलमेट के लिए टोका भी नहीं और पेट्रोल दे दिया। जबकि पेट्रोल पंप में नो हेलमेट, नो पेट्रोल का स्लोगन वाला पोस्टर लगा हुआ था।

कोट
जिले के सभी पंप संचालकों को आदेश का पालन सख्ती से करने के निर्देश दिए गए हैं। जो पंप संचालन आदेश का पालन नहीं करेंगे, उनको नोटिस देकर जुर्माना लगाया जाएगा। आज से पेट्रोल पंपों को चेक किया जाएगा।
विज्ञापन

- रमन मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी

पैट्रोल पम्प पर बिना हेलमेट के पैट्रोल भरवाते दो पहिया वाहन चालक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें