फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किशोरी की मौत

विज्ञापन
उसावां कस्बे में किशोरी की मौत के बाद विलाप करते परिवार वाले। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उसावां (बदायूं)। उसावां कस्बे में पुलिया के नजदीक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल जा रही पंद्रह वर्षीय नन्ही उर्फ गीता की मौत हो गई। वह मंदिर से पूजा करके लौट रही थी। ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव कैमी निवासी नन्ही उर्फ गीता (15) पुत्री रामदीन कश्यप 10 जून को एक शादी में शामिल होने उसावां आई थी। उसके परिवार वाले शादी करके घर लौट गए लेकिन नन्ही अपनी रिश्तेदारी में ही रुक गई। परिवार वालों के मुताबिक सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नन्ही साइकिल से थाने के नजदीक दुर्गा माता के मंदिर में पूजा करने गई थी। इसके कुछ देर बाद वह पूजा करके रिश्तेदार के घर लौट रही थी। तभी थाने से कस्बे की ओर पुलिया के नजदीक सामने से तेज रफ्तार आई ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल को चपेट में ले लिया। इससे नन्ही गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल भेजा लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें